आने वाली चौबीसी में होने वाले तीर्थंकर.

  आने वाली चौबीसी में होने वाले तीर्थंकर.... 

1. श्रेणिक राजा का जीव, प्रथम नरक से आकर पहले तीर्थंकर श्री पद्मनाभजी होंगे।

2. श्री महावीर स्वामी जी के काका सुपार्श्व जी का जीव, देवलोक से आकर दूसरे तीर्थंकर श्री सुरदेव जी होंगे।

3. कोणिक राजा का पुत्र उदाइ राजा का जीव, देवलोक से आकर तीसरे तीर्थंकर श्री सुपार्श्व जी होंगे।

4. पोट्टिला अनगार का जीव, तीसरे देवलोक से आकर चौथे तीर्थंकर श्री स्वयंप्रभ जी”  होंगे।

5. दृढ़ युद्ध श्रावक का जीव, पांचवे देवलोक से आकर पांचवें तीर्थंकर श्री सर्वानुभूति जी होंगे ।

6. कार्तिक सेठ का जीव, प्रथम देवलोक से आकर छठे श्री देवश्रुती जी होंगे ।

7. शंख श्रावक का जीव, देवलोक से आकर सातवें श्री उदयनाथ जी होंगे ।

8. आणन्द श्रावक का जीव, देवलोक से आकर आठवें श्री पेढ़ाल जी होंगे।

9. सुनंद श्रावक का जीव, देवलोक से आकर नौवें श्री पोट्टिल जी होंगे।

10. पोखली श्रावक के धर्म भाई शतक श्रावक का जीव, देवलोक से आकर दसवें श्री सतक जी होंगे।

11. श्री कृष्ण जी की माता देवकी रानी का जीव, नरक से आकर ग्यारहवें श्री मुनिसुव्रत जी होंगे।

12. श्री कृष्ण जी का जीव, तीसरी नरक से आकर बारहवें श्री अमम जी होंगे।

13. सुजेष्टा जी का पुत्र, सत्यकी रूद्र का जीव, नरक से आकर तेरहवें श्री निःकषाय जी होंगे।

14. श्री कृष्ण जी के भ्राता बलभद्र जी का जीव, पांचवें देवलोक से आकर चौदहवें श्री निष्पुलाक जी होंगे।

15. राजगृही के धन्ना सार्थवाही की पत्नी सुलसा श्राविका का जीव, देवलोक से आकर पन्द्रहवें श्री निर्मम जी होंगे।

16. बलभद्र जी की माता रोहिणी का जीव, देवलोक से आकर सोलहवें श्री चित्रगुप्त जी”  होंगे।

17. कोलपाक बहराने वाली रेवती गाथा पत्नी का जीव, देवलोक से आकर सत्रहवें श्री समाधिनाथ जी होंगे।

18. सततिलक श्रावक का जीव, देवलोक से आकर अठारहवें श्री संवरनाथ जी” होंगे।

19. द्वारका दाहक द्वीपायन ऋषि का जीव, देवलोक से आकर उन्नीसवें श्री यशोधर जी  होंगे।

20. करण का जीव, देवलोक से आकर बीसवें श्री विजय जी  होंगे।

21. निर्ग्रन्थ पुत्र मल्लनारद का जीव, देवलोक से आकर इक्कीसवें श्री मल्यदेव जी  होंगे।

22. अम्बड़ श्रावक का जीव, देवलोक से आकर बाइसवें  श्री देवचन्द्र जी”  होंगे।

23. अमर का जीव, देवलोक से आकर तेइसवें  श्री अनन्तवीर्य जी  होंगे।

24. सतकजी का जीव, सर्वार्थसिद्धि विमान से आकर चौबीसवें  श्री भद्रंकर जी  होंगे। 

यह जिनशासन की प्रभावना है। 

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।--



सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)