Posts

भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(13-16)

Image
  भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(13-16) (मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज) तर्ज - जीवन है पानी की बूंद आदिनाथ स्तोत्र महान - जो नर गाये रे, घाति अघाति सब कर्म नशाये रे ।। आदिनाथ प्रभु गुणस्तवन, जो नर गाये रे, जीवन में उसके दुःख न रह पाये रे ।। आदिनाथ ... विजित अखिल उपमा धारी, सुरनर उरग नेत्रहारी। कहांँ आपका मुखमंडल, शोभा जिसकी अति प्यारी।। कहांँ कलंकी वह राकेश,निष्प्रभ हो जब आए दिनेश। ढाक पुष्प सम पाता क्लेश, न खुशबू न कांति विशेष।। मनहर मुख की छवि, हो ऽऽ.... मनहर मुख की छवि, कभी दूर न जाए रे।।13।। आदिनाथ ...  शुभ्र कलाओं से शोभित, पूनम का शशि मन मोहित। नाथ! आपके उज्ज्वल गुण, करें लोकत्रय उल्लंघित।। नाथ! आप जिसके आधार, विचरें वे इच्छा अनुसार। तीन लोक में रोक सके, है किसको इतना अधिकार।। प्रभु तेरी शरणा, हो ऽऽ.... प्रभु तेरी शरणा, भव पार लगाए रे।।14।। आदिनाथ ...  स्वर्ग अप्सरायें आईं, नृत्य गान कर शर्माईं।   क्या आश्चर्य तनिक मन में, गर विकार न कर पाईं।। प्रलयकाल की वायु चले, पर्वत भू से आन मिले। किन्तु सुमेरु शिखर भी क्या, प्रलय वायु से कभी हिले।। प्रभु तेरे मन का, ...

भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(9-12)

Image
भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(9-12) (मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज)   तर्ज - जीवन है पानी की बूंद आदिनाथ स्तोत्र महान - जो नर गाये रे, घाति अघाति सब कर्म नशाये रे ।। आदिनाथ प्रभु गुणस्तवन, जो नर गाये रे, जीवन में उसके दुःख न रह पाये रे ।। आदिनाथ ... दूर रहे प्रभु गुण स्तवन, दोष रहित जो अति पावन। नाथ आपकी नाम कथा, पापों का करती खण्डन।। दिनकर दूर रहा आए, क्षितिज लालिमा छा जाए। सरोवरों में कमलों को, प्रभा प्रफुल्लित कर जाए।। शुभनाम तेरा, हो ऽऽ..... शुभनाम तेरा, होठों पर आए रे।।9।। आदिनाथ.... जगन्नाथ! हे जगभूषण! जो भी प्राणी गाता गुण। इसमें क्या आश्चर्य प्रभो! होता है तुम सम तत्क्षण।। लाभ ही क्या उस स्वामी से, वैभवधारी नामी से। निज सेवक को जो निज सम, करे नहीं अभिमानी से।। तुझ-सा स्वामी ही, हो ऽऽ....  तुझ-सा स्वामी ही, सेवक को भाए रे।।10।। आदिनाथ.... अपलक रूप निहार रहा, दर्शनीय संतोष महा। तुझ-सा देव न देवों में, राग-द्वेष की खान कहा।। क्षीरसिन्धु का मीठा जल, सुन्दर शशि सम कांति धवल। पीकर, क्यों पीना चाहे, लवण सिन्धु का खारा जल।। तुझ बिन प्रभु मुझको, हो ऽऽ....  तुझ बिन प्रभु...

भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(5-8)

Image
भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद (5-8) (मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज) तर्ज - जीवन है पानी की बूंद आदिनाथ स्तोत्र महान - जो नर गाये रे, घाति अघाति सब कर्म नशाये रे ।। आदिनाथ प्रभु गुणस्तवन, जो नर गाये रे, जीवन में उसके दुःख न रह पाये रे ।। आदिनाथ ... शांत भाव उर लाया हूँ, स्तुति करने आया हूँ।  शक्ति नहीं मुझमें फिर भी, शक्ति दिखाने आया हूँ॥  हिरणी वन को जाती है, सिंह सामने आती है,  निज शिशु रक्षा हेतु मृगी, आगे लड़ने आती है।  प्रीति वश हिरणी,   हो ऽऽ.... प्रीति वश हिरणी, कर्तव्य निभाये रे ॥ 5॥  आदिनाथ ... मैं अल्पज्ञ हूँ अंकिंचन, हँसी करे प्रभु विद्वत जन,  करती है वाचाल मुझे, भक्ति आपकी है स्वामिन्॥  जब वसंत ऋतु आती है, कोयल कुहू-कुहू गाती है,  सुंदर आम मंजरी ही, तब कारण बन जाती है॥   प्रभु तेरी मूरत,   हो ऽऽ.... प्रभु तेरी मूरत, मेरे मन को भाये रे ॥ 6॥  आदिनाथ ... नाथ! आपके संस्तवन से, भवि जीवों के भव भव से,  बँधे हुए जो पापकर्म, क्षण भर में क्षय हों सबके॥  भँवरे जैसा तम काला, जग को अंधा कर डाला।  ऐसा त...

भक्तामर स्तोत्र (मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज)(1-4)

Image
भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(1-4) (मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज) तर्ज - जीवन है पानी की बूंद आदिनाथ स्तोत्र महान - जो नर गाये रे, - 2  घाति अघाति सब कर्म नशाये रे ।। आदिनाथ प्रभु गुणस्तवन, जो नर गाये रे, - 2  जीवन में उसके दुःख न रह पाये रे ।। आदिनाथ ... भक्तामर नत मुकुट मणि, झिलमिल होती लड़ी-लड़ी, ज्ञान ज्योति प्रगटी टूटे, पाप कर्म की कड़ी-कड़ी ।। भवसागर में गिरते जन, कर्मभूमि का प्रथम चरण, आदिनाथ प्रभुवर जिनके, चरणयुगल हैं आलम्बन ।। सम्यक् वंदन कर, हो ऽऽ.... सम्यक् वंदन कर, मनवा हर्षाये रे ।।१।। आदिनाथ... द्वादशांग का जो ज्ञाता, तत्त्वज्ञान पटु कहलाता, मन मोहक स्तुतियों से, सुरपति प्रभु के गुण गाता ।। त्रिभुवन चित्त लुभाऊँगा, मैं भी प्रभु गुण गाऊँगा, आदिनाथ तीर्थेश प्रथम, निश्चय उनको ध्याऊँगा ।। प्रभु की भक्ति ही,    हो ऽऽ.... प्रभु की भक्ति ही, संकल्प जगाये रे ।।२।। आदिनाथ... देव करों से है पूजित, पादपीठ जो अतिशोभित, तज लज्जा स्तुति गाने, तत्पर हूँ मैं बुद्धि रहित ।। चन्द्र बिम्ब जल में जैसे, अभी पकड़ता हूँ वैसे, बालक ही सोचा करता, विज्ञ मनुज सोच...