भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(9-12)
भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(9-12)
(मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज)
दूर रहे प्रभु गुण स्तवन, दोष रहित जो अति पावन।
नाथ आपकी नाम कथा, पापों का करती खण्डन।।
दिनकर दूर रहा आए, क्षितिज लालिमा छा जाए।
सरोवरों में कमलों को, प्रभा प्रफुल्लित कर जाए।।
शुभनाम तेरा, हो ऽऽ.....
शुभनाम तेरा, होठों पर आए रे।।9।। आदिनाथ....
जगन्नाथ! हे जगभूषण! जो भी प्राणी गाता गुण।
इसमें क्या आश्चर्य प्रभो! होता है तुम सम तत्क्षण।।
लाभ ही क्या उस स्वामी से, वैभवधारी नामी से।
निज सेवक को जो निज सम, करे नहीं अभिमानी से।।
तुझ-सा स्वामी ही, हो ऽऽ....
तुझ-सा स्वामी ही, सेवक को भाए रे।।10।। आदिनाथ....
अपलक रूप निहार रहा, दर्शनीय संतोष महा।
तुझ-सा देव न देवों में, राग-द्वेष की खान कहा।।
क्षीरसिन्धु का मीठा जल, सुन्दर शशि सम कांति धवल।
पीकर, क्यों पीना चाहे, लवण सिन्धु का खारा जल।।
तुझ बिन प्रभु मुझको, हो ऽऽ....
तुझ बिन प्रभु मुझको, कोई और न भाए रे।।11।। आदिनाथ....
देख लिए हमने त्रिभुवन, तुझ सा सुन्दर न भगवन्।।
प्रशम कांतिमय अणुओं से, रचा गया प्रभु! तेरा तन।।
निश्चित वे अणु थे उतने, नाथ! देह में हैं जितने।
अन्य देव का प्रभु! तुम सा, रूप कहाँ देखा किसने।।
तेरी छवि मेरे, हो ऽऽ....
तेरी छवि मेरे, नयनों में समाए रे।।12।। आदिनाथ....
।। ओऽम् श्री आदिनाथाय नमः ।।
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment