भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(33-36)
भक्तामर स्तोत्र : पद्यानुवाद(33-36) (मुनि श्री विमर्श सागर जी महाराज) तर्ज - जीवन है पानी की बूंद आदिनाथ स्तोत्र महान - जो नर गाये रे, घाति अघाति सब कर्म नशाये रे ।। आदिनाथ प्रभु गुणस्तवन, जो नर गाये रे, जीवन में उसके दुःख न रह पाये रे ।। आदिनाथ ... पारिजात सुन्दर मन्दार-सन्तानक नमेरू सुखकार। कल्पवृक्ष के ऊर्ध्वमुखी, पुष्प अहा! गंधोदक धार।। वर्षा नित होती रहती, मन्द पवन संग-संग बहती। मानो दिव्य वचन माला, प्रभु की नभ से ही गिरती।। प्रभु ऐसी शोभा, हो ऽऽ..... प्रभु ऐसी शोभा, कहीं नज़र न आए रे।। 33।। आदिनाथ ... नाथ आपका भामण्डल, शोभित जैसे सूर्य नवल। जीत रहा है रजनी को, चंद्रकांति सम हो शीतल।। त्रिभुवन चित्त लुभाते जो, कांतिमान कहलाते जो। भामण्डल की आभा से, लज्जित हो शर्माते वो।। भामण्डल भवि के, हो ऽऽ..... भामण्डल भवि के, भव सात दिखाए रे।। 34।। आदिनाथ ... स्वर्ग मोक्ष पथ बतलाती, सत्य धर्म के गुण गाती। त्रिभुवन के भवि जीवों को, विशद अर्थ कर दिखलाती।। नाथ! दिव्य ध्वनि खिरती है, सदा अमंगल हरती ...