जैन प्रश्नोत्तरी - भगवान महावीर का जीवन परिचय (भाग - 2)

जैन प्रश्नोत्तरी - भगवान महावीर का जीवन परिचय (भाग - 2)

प्रश्न 21. भगवान महावीर के वैराग्य का क्या कारण था?

उत्तर - जाति स्मरण।

प्रश्न 22. भगवान महावीर कितने वर्ष घर में रहे?

उत्तर - 30 वर्ष।

प्रश्न 23. भगवान महावीर के नाना का क्या नाम था?

उत्तर - राजा चेटक।

प्रश्न 24. भगवान महावीर कौन से स्वर्ग से च्युत होकर आए थे?

उत्तर - अच्युत स्वर्ग।

प्रश्न 25. भगवान महावीर की दीक्षा तिथि क्या थी?

उत्तर - मार्गशीर्ष कृष्णा दशमी।

प्रश्न 26. भगवान महावीर का दीक्षा नक्षत्र क्या था?

उत्तर - फाल्गुनी नक्षत्र।

प्रश्न 27. भगवान महावीर ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली थी?

उत्तर - एक भी नहीं।

प्रश्न 28. भगवान महावीर ने कितने वर्ष राज्य किया?

उत्तर - राज्य नहीं किया।

प्रश्न 29. भगवान महावीर की दीक्षा कौन से वन में हुई?

उत्तर - नाग खंड।

प्रश्न 30. भगवान महावीर जिस पालकी में बैठकर वन में गए उसका क्या नाम था?

उत्तर - चंद्रप्रभा पालकी।

प्रश्न 31. दीक्षा लेते ही प्रभु ने कितने उपवास किए?

उत्तर - दो।

प्रश्न 32. भगवान महावीर को प्रथम आहार कौन से नगर में, किस राजा ने, किस से दिया?

उत्तर - कुंड ग्राम में राजा कूल ने दूध की खीर का आहार दिया।

प्रश्न 33. भगवान महावीर छद्मस्थ अवस्था में कितने वर्ष रहे?

उत्तर - 12 वर्ष।

प्रश्न 34. भगवान महावीर पर किसने उपसर्ग किया?

उत्तर - सात्यिकी रुद्र ने।

प्रश्न 35. भगवान महावीर पर उपसर्ग कहां हुआ?

उत्तर - उज्जयिनी में।

प्रश्न 36. भगवान महावीर पर जिस शमशान में उपसर्ग हुआ, उसका नाम बताओ।

उत्तर - अति मुक्तक।

प्रश्न 37. सात्यिकी रुद्र ने भगवान महावीर का क्या नाम रखा?

उत्तर - अतिवीर।

प्रश्न 38. सात्यिकी रुद्र भगवान महावीर का क्या लगता था?

उत्तर - मौसेरा भाई।

प्रश्न 39. जब केवल ज्ञान हुआ था, तब भगवान महावीर की उम्र कितनी थी?

उत्तर - 42 वर्ष।

प्रश्न 40. भगवान महावीर को केवल ज्ञान कौन सी नगरी में हुआ?

उत्तर - जम्भृक गाँव।

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)