प्रश्न- संकलन

  प्रश्न- संकलन

(उत्तर कही ढूंढने जाने की जरूरत नही है, प्रश्न में ही उत्तर है)

प्रश्नों का संकलन बहुत ही सुन्दर ढंग से किया गया है!!

1. सिद्ध शिला कितनी होती हैं?

2. जीव कितने प्रकार के होते हैं?

3. भोग भूमियाँ कितने प्रकार की होती हैं?

4. गतियां कितनी होती हैं?

5. ज्योतिष देव कितने प्रकार के होते हैं?

6. लेश्या कितनी होती हैं? 

7. नरक कितने होते हैं?

8. मद कितने प्रकार के होते हैं?

9. नारायण कितने होते हैं? 

10. धर्म के लक्षण कितने होते हैं? 

11. भगवान महावीर के कुल कितने गणधर थे ? 

12. अनुप्रेक्षा कितनी होती हैं? 

13. चरित्र कितने प्रकार के होते हैं?

14. चक्रवर्ती के पास कुल कितने रत्न होते हैं?

15. प्रमाद कितने होते हैं?

16. शत्रुंजय तीर्थ के कितने उद्धार हुए?

17. कुंथुनाथ जी कौन से नम्बर के तीर्थंकर हैं?

18. तीर्थंकर कितने दोषों से मुक्त होते हैं?

19. मल्लिनाथ भगवान कौन से तीर्थंकर हैं?

20 तीर्थराज सम्मेद शिखर जी से कितने तीर्थंकर मोक्ष गए? 

21. खड्गासन से कितने तीर्थंकर मोक्ष गए?

22. अभक्ष्य कितने होते हैं?

23. ऋजु विपुलमती मनः पर्ययः कौन से नम्बर का सूत्र हैं?

24. तीर्थंकर कुल कितने होते हैं? 

25. कषाय कुल कितनी होती हैं?

.....उत्तर....

सभी प्रश्नों के उत्तर उनके “क्रमांक“ ही हैं!

है ना अद्भुत मजेदार जानकारी.....’

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)