प्रश्न-मंच (7)
प्रश्न-मंच (7)
प्रश्न 1. - पहले स्वर्ग में कितने अकृत्रिम जिनालय हैं?13 लाख, 32 लाख, 11 लाख, 07 लाख,
उत्तर - 32 लाख
प्रश्न 2. - पीड़ा चिन्तन- यह किस ध्यान का भेद है?
शुक्ल ध्यान, आर्तध्यान, धर्मध्यान, रौद्रध्यान,
उत्तर - आर्तध्यान
प्रश्न 3. - वेद कितने होते हैं?
3, 4, 2, 9,
उत्तर - 3
प्रश्न 4. - चक्रवर्ती के कितने भोग होते हैं?
10, 20, 13, 23
उत्तर - 10
प्रश्न 5. - भगवान महावीर के तीर्थंकर काल में कितने अंतःकृत केवली हुए?
60, 10, 30, 80
उत्तर - 10
प्रश्न 6. - तिर्यंचों के कितने भेद हैं?
9, 83, 10, 18
उत्तर - 83
प्रश्न 7. - कर्मों की पाप प्रकृतियाँ कितनी होती हैं?
93, 83, 100, 15
उत्तर - 100
प्रश्न 8. - दिल्ली लाल मंदिर में मूलनायक भगवान कौन से हैं?
भगवान महावीर, भगवान आदिनाथ, भगवान चन्द्रप्रभ, भगवान पार्श्वनाथ
उत्तर - भगवान पार्श्वनाथ
प्रश्न 9. - बच्चे के जन्म का सूतक कितने दिन का लगता है?
08, 10, 12, 05
उत्तर - 10
प्रश्न 10. - तीर्थंकर महावीर स्वामी और तीर्थंकर अजितनाथ कितने वर्ष तक मुनिमुद्रा में रहे थे?
08, 02, 07, 12
उत्तर - 12
प्रश्न 11. - 24 तीर्थंकरों में से कितने तीर्थंकरों के चिह्न अजीव हैं?
03, 20, 07, 01
उत्तर - 03
प्रश्न 12. - अभयघोष चक्रवर्ती ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली थी?
18000, 700, 30000, 100
उत्तर - 18000
प्रश्न 13. - सम्यक् दर्शन में लगने वाले कितने दोष हैं?
12, 27, 25, 15
उत्तर - 25
प्रश्न 14. - आचार्य श्रुतसागर महाराज का 2024 का चातुर्मास कहाँ हुआ?
नजफगढ़, ग्रीन पार्क, मयूर विहार, कृष्णा नगर
उत्तर - ग्रीन पार्क
प्रश्न 15. - भगवान महावीर की जन्मभूमि कुण्डलपुर में क्षत्रियों के कितने घर थे?
100, 11000, 500, 1000
उत्तर - 500
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment