प्रश्न-मंच (6)
प्रश्न-मंच (6)
प्रश्न 1. - शिक्षाव्रत कितने होते हैं?9, 3, 4, 6
उत्तर - 4
प्रश्न 2. - शौरीपुर बटेश्वर में कौन-सी नदी निकली है?
जमुना नदी, सरस्वती नदी, गंगा नदी, चम्बल नदी,
उत्तर - जमुना नदी
प्रश्न 3. - ऐसा स्थान जहाँ 10 महापुरुषों का जन्म हुआ हो?
बनारस, अयोध्या, शौरीपुर, हस्तिनापुर
उत्तर - अयोध्या
प्रश्न 4. - आराधना सार ग्रंथ में कितनी गाथा हैं?
113, 125, 68, 135
उत्तर - 113
प्रश्न 5. - पार्श्व पुराण ग्रंथ के लेखक कौन हैं?
ब्रह्मदेव जी, रविकीर्ति जी, सकलकीर्ति जी, विपुलमती जी
उत्तर - सकलकीर्ति जी
प्रश्न 6. -द्रव्यसंग्रह में कितनी गाथाएं हैं?
120, 108, 68, 58
उत्तर - 58
प्रश्न 7. - इष्टोपदेश ग्रंथ में कितने श्लोक हैं?
48, 101, 51, 90
उत्तर - 51
प्रश्न 8. - विश्वकर्मा किनके पुत्र थे?
भगवान शान्तिनाथ जी, भगवान आदिनाथ जी, भरत चक्रवर्ती, भगवान मल्लिनाथ जी
उत्तर - भगवान आदिनाथ जी
प्रश्न 9. - वह कौन-सा जीव है, जिसका शरीर सबसे सूक्ष्म होता है?
निगोदिया, केंचुआ, खटमल, चींटी
उत्तर - निगोदिया
प्रश्न 10. - मुनि और श्रावकों के आवश्यक कितने हैं?
6-5, 5-5, 6-6, 5-6
उत्तर - 6-6
प्रश्न 11. - भगवान विमलनाथ के चार कल्याणक कहाँ हुए?
बनारस, हस्तिनापुर, अयोध्या, कम्पिल जी
उत्तर - कम्पिल जी
प्रश्न 12. - 22 वर्षों तक पति का वियोग सहने वाली सती का क्या नाम है?
रूपसुंदरी, गुणसुंदरी, सुरसुंदरी, मैनासुंदरी
उत्तर - मैनासुंदरी
प्रश्न 13. - भगवान विमलनाथ कौन-से नंबर के तीर्थंकर हैं?
9वें, 13वें, 19वें, 5वें,
उत्तर - 13वें
प्रश्न 14. - अहमदाबाद किस नदी पर बसा है?
कृष्णा, चम्बल, ताप्ती, साबरमती
उत्तर - साबरमती
प्रश्न 15. - 'तीन भुवन में सार'- यह पंक्ति किसकी है?
मेरी भावना, छहढाला, बारह भावना, जिन महिमा
उत्तर - छहढाला
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment