छहढाला के रचयिता का जीवन-परिचय

  छहढाला के रचयिता का जीवन-परिचय

1- दिगम्बर जैन समाज में लोकप्रिय छहढाला ग्रन्थ के  रचयिता कौन हैं? (पंडित दौलतराम जी) 

2- पंडित दौलतराम जी का जन्म कब हुआ? (विक्रम संवत 1855, सन् 1798 ईसवी)

3- पंडित दौलतराम जी का जन्म कहाँ हुआ? (सासनी ग्राम, अलीगढ-हाथरस के मध्य स्थित)

4- पंडित दौलतराम जी के पिताश्री का क्या नाम था? (टोडरमल)

5- पंडित दौलतराम जी किस जाति से सम्बन्ध रखते थे? (पल्लीवाल)

6- पंडित दौलतराम जी किस गोत्र से सम्बन्ध रखते थे? (गंगोरीवाल अथवा गंगटीवाल)

7- पंडित दौलतराम जी के पिता अपने छोटे भाई चुन्नीलाल के साथ क्या व्यापार करते थे? (कपड़े का)

8- पंडित दौलतराम जी के भाषाज्ञान के विषय में बताओ। (संस्कृत व प्राकृत भाषा के मर्मज्ञ)

9- पंडित दौलतराम जी का विवाह किस की पुत्री से हुआ? (सेठ चिन्तामणि जैन, छिपैटी, अलीगढ़ वालों की सुपुत्री से)

10- पंडित दौलतराम जी के बड़े पुत्र का नाम बताओ। (टीकाराम)

11- बड़े पुत्र का जन्म कब हुआ? (विक्रम संवत् 1883)

12- पंडित दौलतराम जी के छोटे पुत्र का जन्म कब हुआ? (विक्रम संवत् 1886)

13- पंडित दौलतराम जी की स्वाध्याय में रुचि कैसी थी? (छींट छापने के समय भी पास में शास्त्र विराजमान रखते थे)

14- पंडित दौलतराम जी की स्मरण शक्ति कैसी थी? (एक दिन में 60-70 गाथाएं व श्लोक कण्ठस्थ कर लेते थे)

15- पंडित दौलतराम जी अलीगढ़ के बाद कहाँ आकर रहने लगे? (दिल्ली)

16- पंडित दौलतराम जी ने शिखर जी की यात्रा कब की? (माघकृष्ण चतुर्दशी, विक्रम संवत् 1901 को)

17- पंडित दौलतराम जी ने कितने वर्ष की आयु प्राप्त की? (68 वर्ष)

18- पंडित दौलतराम जी का देहत्याग कब हुआ? (07 दिसम्बर,1866, विक्रम संवत् 1923, वार शुक्रवार)

19- क्या पंडित दौलतराम जी को देहत्याग का पूर्वाभास हो गया था? (हाँ, मृत्यु से 6 दिन पहिले)

20- पंडित दौलतराम जी की उपलब्ध रचनाओं का संक्षिप्त परिचय दो। (दौलत विलास और छहढाला)

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)