छहढाला(13)
अध्यात्मप्रेमी कविवर पं० दौलतरामजी कृतछहढाला(13)
(सुबोध टीका)
गृहीत मिथ्यादर्शन और कुगुरु के लक्षण
जो कुगुरु कुदेव कुधर्म सेव, पोषैं चिर दर्शनमोह एव;
अंतर रागादिक धरें जेह, बाहर धन अम्बर तें सनेह ॥९॥
गाथा १० (पूर्वाद्ध)
धारै कुलिंग लहि महत भाव, ते कुगुरु जन्मजल उपलनाव;
अन्वयार्थः- (जो) जो (कुगुरु) मिथ्या गुरु की (कुदेव) मिथ्या देव की और (कुधर्म) मिथ्या धर्म की (सेव) सेवा करता है, वह ( चिर ) अति दीर्घकाल तक ( दर्शनमोह ) मिथ्यादर्शन ( एव ) ही ( पोषें ) पोषता है । ( जेह ) जो (अंतर ) अंतर में ( रागादिक ) मिथ्यात्व-राग-द्वेष आदि ( धरैं ) धारणा करता है और ( बाहर ) बाह्य में ( धन अम्बर तें ) धन तथा वस्त्रादि से ( सनेह ) प्रेम रखता है, तथा ( महत भाव ) महात्मापने का भाव ( लहि ) ग्रहण करके ( कुलिंग ) मिथ्यावेषों को ( धारैं ) धारण करता है - वह ( कुगुरु ) कुगुरु कहलाता है और वह कुगुरु ( जन्मजल ) संसार-रूपी समुद्र में ( उपलनाव ) पत्थर की नौका समान है।
भावार्थः- कुगुरु, कुदेव और कुधर्म की सेवा करने से दीर्घकाल तक मिथ्यात्व का ही पोषण होता है अर्थात् कुगुरु, कुदेव और कुधर्म का सेवन ही गृहीत मिथ्यादर्शन कहलाता है ।
गाथा ११ ( पूर्वार्ध ) ते हैं कुदेव तिनकी जु सेव, शठ करत न तिन भवभ्रमण छेव; अन्वयार्थः ( जे ) जो ( राग-द्वेषमलकरि मलीन ) रागद्वेषरूपी मैल से मलिन हैं और (वनिता) स्त्री (गदादि जुत ) गदा आदि सहित ( चिह्न चीन ) चिन्हों से पहिचाने जाते हैं ( ते ) वे ( कुदेव ) झूठे देव हैं, ( तिनकी ) उन कुदेवों की ( जु ) जो ( शठ ) मूर्ख ( सेव करत ) सेवा करते हैं, ( तिन ) उनका ( भवभ्रमण ) संसार में भ्रमण करना ( न छेव ) नहीं मिटता । भावार्थः- जो राग और द्वेषरूपी मैल से मलिन ( रागी-द्वेषी) हैं और स्त्री, गदा, आभूषण आदि चिह्नों से जिनको पहिचाना जा सकता है वे ‘कुदेव’ कहे जाते हैं। जो अज्ञानी ऐसे कुदेवों की सेवा ( पूजा, भक्ति और विनय ) करते हैं, वे इस संसार का अन्त नहीं कर सकते अर्थात् अनन्तकाल तक उनका भवभ्रमण नहीं मिटता ।। १०।। सुदेव - अरिहंत परमेष्ठी;
देव- भवनवासी, व्यंतर, ज्योतिषी और वैमानिक,
कुदेव - हरि, हर शीतलादि; अदेव - पीपल, तुलसी, लकड़बाबा आदि कल्पित देव,
जो कोई भी सरागी देव-देवी हैं वे वन्दन-पूजन के योग्य नहीं हैं।
1- जो अंतरंग में मिथ्यात्व, रागदि से युक्त है, वह कैसा गुरु कहलाता है? (कुगुरु) 2- कुगुरु के बाह्य लक्षण क्या हैं? (परिग्रह से युक्त, मिथ्या वेष धारण करने वाला) 3- कुगुरु कैसी नौका के समान हैं? (पत्थर की) 4-जो राग, द्वेष, स्त्री, गदा आदि हिंसक हथियारों आदि चिह्नों से पहिचाने जाते हैं, वे कैसे देव हैं? (कुदेव) 5- कुदेव की सेवा कौन करता है? (मूर्ख प्राणी) 6- क्या कुदेव की सेवा करके भव-भ्रमण मिटाया जा सकता है? (नहीं)
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment