दूसरी ढाल का भेद-संग्रह
दूसरी ढाल का भेद-संग्रह
दूसरी ढाल का भेद-संग्रह
इन्द्रियविषय -स्पर्श, रस, गंध, वर्ण और शब्द।
तत्त्व - जीव, अजीव, आस्रव, बन्ध, संवर, निर्जरा और मोक्ष।
द्रव्य - जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म, आकाश और काल।
मिथ्यादर्शन - गृहीत, अगृहीत।
मिथ्याज्ञान - गृहीत (बाह्यकारणप्राप्त), अगृहीत (निसर्गज-स्वयं पूर्वजन्म से प्राप्त)।
मिथ्याचारित्र - गृहीत और अगृहीत।
महादुःख - स्वरूप सम्बन्धी अज्ञान; मिथ्यात्व।
विमानवासी - कल्पोपपन्न और कल्पातीत।
दूसरी ढाल का लक्षण-संग्रह
अनेकान्तवाद - प्रत्येक वस्तु में वस्तुपने को प्रमाणित-निश्चित करनेवाली।
अस्तित्व-नास्तित्व आदि परस्पर-विरुद्ध दो शक्तियों का एक साथ प्रकाशित होना। (आत्मा सदैव स्व-रूप से है और पर-रूप से नहीं है, ऐसी जो दृष्टि है, वह अनेकान्तदृष्टि है)।
अमूर्तिकः - रुप, रस, गंध और स्पर्श रहित वस्तु ।
आत्माः - जानने-देखने अथवा ज्ञान-दर्शन शक्ति वाली वस्तु को आत्मा कहा जाता है। जो सदा जाने और जानने रूप परिणमित हो, उसे जीव अथवा आत्मा कहते हैं।
उपयोगः जीव की ज्ञान-दर्शन अथवा जानने-देखने को शक्ति का व्यापार।
एकान्तवादः अनेक धर्मों की सत्ता की अपेक्षा न रखकर वस्तु का एक ही रूप से निरुपण करना।
दर्शनमोहः आत्मा के स्वरूप की विपरीत श्रद्धा।
द्रव्यहिंसाः त्रस और स्थावर प्राणियों का घात करना ।
भावहिंसाः मिथ्यात्व तथा राग-द्वेषादि विकारों की उत्पत्ति।
मिथ्यादर्शनः जीवादि तत्त्वों की विपरीत श्रद्धा।
मूर्तिकः - रूप, रस, गन्ध और स्पर्शसहित वस्तु ।
अप्रादुर्भावः खलु रागादीनां भवत्यहिंसेति।
तेषामेवोत्पत्तिहिंसेति जिनागमस्य संक्षेपः ॥ ४४ ॥ (पुरुषार्थसिद्धयुपाय)
अर्थः-वास्तव में रागादि भावों का प्रगट न होना सो अहिंसा है, और रागादि भावों की उत्पत्ति होना सो हिंसा है-ऐसा जैन शास्त्र का संक्षिप्त रहस्य है।
अन्तर-प्रदर्शन
(१) आत्मा और जीव में कोई अन्तर नहीं है, पर्यायवाची शब्द हैं ।
(२) अगृहीत (निसर्गज) तो उपदेशादि के निमित्त बिना होता
है, परन्तु गृहीत में उपदेशादि निमित्त होते हैं ।
(३) मिथ्यात्व और मिथ्यादर्शन में कोई अन्तर नहीं है; मात्र दोनों पर्यायवाचक शब्द हैं ।
४ ) सुगुरु में मिथ्यात्वादि दोष नहीं होते, किन्तु कुगुरु में होते हैं। विद्या देने वाले गुरु तो सुगुरु और कुगुरु से भिन्न व्यक्ति हैं । मोक्ष-मार्ग के प्रसंग में तो मोक्षमार्ग के दर्शक सुगुरु से ही तात्पर्य है ।
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment