तीसरी छहढाला(20)

 

ध्यात्मप्रेमी कविवर पं० दौलतरामजी कृत
छहढाला(20)
(सुबोध 
टीका)

तीसरी 

निकल परमात्मा का लक्षण तथा परमात्मा के ध्यान का उपदेश

ज्ञानशरीरी त्रिविध कर्ममल वर्जित सिद्ध महन्ता, ते हैं निकल अमल परमातम भोगें शर्म अनन्ता। बहिरातमता हेय जानि तजि, अन्तर आतम हूजै, परमातमको ध्यान निरन्तर जो नित आनन्द पूजै ॥ ६ ॥

अन्वयार्थ : (ज्ञानशरीरी) ज्ञानमात्र जिनका शरीर है ऐसे (त्रिविध) ज्ञानावरणादि द्रव्यकर्म, रागादि भावकर्म तथा औदारिक शरीरादि नोकर्म, ऐसे तीन प्रकार के (कर्ममल) कर्मरूपी मैल से (वर्जित) रहित, (अमल) निर्मल और (महन्ता) महान (सिद्ध) सिद्ध परमेष्ठी (निकल) निकल (परमातम) परमात्मा हैं। वे (अनन्त) अपरिमित (शर्म) सुख (भोग) भोगते हैं। इन तीनों में (बहिरातमता) बहिरात्मपने को (हेय) छोड़ने योग्य(जानि ) जानकर और (तजि ) उसे छोड़कर (अन्तर आतम) अन्तरात्मा (हूजै) होना चाहिये और (निरन्तर) सदा (परमातमको) निज परमात्मपद का (ध्यान) ध्यान करना चाहिए; (जो) जिसके द्वारा (नित) अर्थात् अनन्त ( आनन्द) आनन्द (पूजै) प्राप्त किया जाता है।

भावार्थः औदारिक आदि शरीर रहित शुद्ध ज्ञानमय द्रव्य-भाव-नोकर्म रहित, निर्दोष और पूज्य सिद्ध परमेष्ठी ‘ निकल परमात्मा कहलाते हैं; वे अक्षय अनन्तकाल तक अनन्त सुख का अनुभव करते हैं । इन में बहिरात्मपना मिथ्यात्व सहित होने के कारण हेय ( छोड़ने योग्य ) है, इसलिये आत्म हितैषियों को चाहिये कि उसे छोड़कर, अन्तरात्मा (सम्यग् दृष्टि) बनकर परमात्मपना प्राप्त करें; क्योंकि उससे सदैव सम्पूर्ण और अनन्त आनन्द ( मोक्ष ) की प्राप्ति होती है ।

1 - निकल परमात्मा के लक्षण क्या है? (जिनका शरीर ज्ञानमात्र है, जो 3 प्रकार के (द्रव्य कर्म, भाव कर्म, नौकर्म) कर्ममल से रहित हैं, सिद्ध परमेष्ठी व अनन्तकाल तक सुख भोगने वाले हैं) 2 - बहिरात्मपना होना हेय है या उपादेय है? (हेय) 3 - अन्तरात्मपना होना हेय है या उपादेय है? ( उपादेय) 4 - आत्मानन्द प्राप्त करने के लिए किसका ध्यान करना चाहिए? (निज परमात्मपद का)

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)