गुरु वन्दना

 गुरु वन्दना

विदाई समारोह  मुनि श्री विशोकसागर  जी महाराज 


https://youtu.be/qpGAiEMmzNE
Tap & select this link & open.

हमें तुमने गुरुवर, बहुत कुछ दिया है 

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है। 

हमें है सहारा तेरी बंदगी का, 

है जिस पर गुजारा मेरी जिंदगी का। 

मिला हमको जो कुछ, तुम्हीं से मिला है।। 

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है...... 

मिला हमको जो कुछ, बदौलत तुम्हारी, 

मेरा कुछ नहीं है, यह दौलत तुम्हारी। 

उसे क्या कमी जो, तेरा हो लिया है। 

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है........ 

न मिलती अगर हमको सौगात  तेरी, 

तो क्या थी ज़माने में औकात मेरी।

यह बंदा तो तेरे सहारे जिया है। 

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है...... 

मुनि विशोक सागर बसो नैन मेरे, 

करे दूर जग के, जो पल में अंधेरे। 

अंधेरों में जिसने, उजाला किया है। 

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है..... 

हमें तुमने गुरुवर, बहुत कुछ दिया है,

 तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है......

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद


Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)