साथी हमारा
साथी हमारा
Sung by- Bindu Jain, Delhi.
धुनः और इस दिल में क्या रखा है, तेरा ही नाम लिखा रखा है
साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा
आ गया दर पे तेरे, सुनाई हो जाए,
ज़िदगी से दुःखों की विदाई हो जाए।
एक नज़र कृपा की डालो, मानूँगा अहसान - तेरा मानूँगा अहसान
इसका पता तो आज चलेगा
संकट हमारा कैसे टलेगा
तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा.........
पानी है सर से ऊपर, मुसीबत अड़ गई है,
आज हमको तुम्हारी ज़रूरत पड़ गई है।
अपने हाथ से हाथ पकड़ लो, मानूँगा अहसान - तेरा मानूँगा अहसान
साथ हमारे कौन चलेगा -2
तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा.........
तुम्हारे दर पे शायद, हमेशा धर्मी आते,
आज पापी आया है, प्रभु काहे घबराते।
हमने सुना है, तेरी नज़र में, सब हैं एक समान -2
इसका पता तो आज चलेगा -2
तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा.........
वो तेरे भक्त होंगे, जिन्हें है तुमने तारा,
बता ए देहरे वाले, कौन सा तीर मारा।
भक्त तुम्हारी भक्ति करते, लेते रहते नाम -2
काम तो सबका करना पड़ेगा-2
तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा.........
गिरते को क्या गिराना, नहीं है काम तेरा,
मजा तो तब आएगा, उठेगा लाल तेरा।
अपने लाल को गोद उठा ले - 2,
मानेगा अहसान - तेरा मानेगा अहसान
तेरे सिवा बाबा कौन चलेगा -2
तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा.........
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment