जीवन को उन्नत बनाने के दस सोपान

एक व्यक्ति मिठाई की दुकान पर गया। उसने वहाँ रखी मिठाईयों में से दस प्रकार की बढ़िया मिठाईयाँ छाँट कर उनको आधा आधा किलो तोलने के लिए कहा। फिर उन्हें आपस में मिला कर मैश करने का आदेश दिया। हलवाई ने सोचा कि ऐसे तो यह एक भी मिठाई का स्वाद नहीं ले पाएगा। पर उसे तो अपनी मिठाई की कीमत से मतलब था। हलवाई ने वैसा ही किया। अब उस व्यक्ति ने कहा कि इसमें से 50 ग्राम  तोल दो। ऐसे व्यक्ति को हम क्या कहेंगे? यही न कि यह मिठाई के गुण तो जानता है पर उनका उपयोग नहीं।

यही नादानी हम कर रहे हैं। हमने प्रेम, विनम्रता, सरलता, संतोष, सत्य, त्याग, संयम, तप, ममत्व का त्याग और आत्मा के स्वरूप मे लीन होने के सभी गुणों को जान लिया और क्षमावाणी के दिन उनको मैश करके मित्रों को क्षमाभाव कह दिया। शायद हम जीवन को उन्नत बनाने की एक भी सीढ़ी नहीं चढ़ पाए और अगले दशलक्षण पर्व की प्रतीक्षा में लग गए। 

दशलक्षण पर्व उत्तम क्षमा से प्रारंभ होते हैं और उसका ध्येय हमें क्षमावाणी तक पहुँचाना है। यदि हम प्राणी मात्र के प्रति प्रेम की भावना का दृढ़ता से पालन करते हैं तो हम अपने जीवन में उपरोक्त सभी गुणों को अवश्य आत्मसात कर सकेंगे।

 

।।ओऽम् श्री महावीराय नमः।।

 

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)