मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 05 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 05 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

(परम पूज्य उपाध्याय श्री विशोकसागर महाराज की लेखनी से)

आज दिनांक 05 अक्टूबर, 2022 को दस दिवसीय महाअर्चना एवं विश्व शांति महायज्ञ के दसवें दिन नागोरी गेट स्थित बड़ा जैन मंदिर, हिसार के विशाल प्रांगण में परम पूज्य मुनि श्री विशोक सागर जी महाराज के सान्निध्य में सांय 6 बजे 48 मांडलों पर 48 परिवारों द्वारा 48-48 दीपकों से महाअर्चना की गई। सभी ने महाआरती का पुण्य लाभ लिया।

श्री भक्तामर स्तोत्र के श्लोक व ऋद्धि मंत्र चारों ओर गुंजायमान हो रहे थे।

सारा प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था। भक्तों के चेहरे पर अलौकिक प्रकाश चमक रहा था। लगता था कि वास्तव में सत्य और धर्म की रोशनी ने असत्य और अधर्म के अन्धकार पर विजय प्राप्त कर ली हो।

सब तरफ़ ज्ञान का उजाला अज्ञान के अंधेरे को मात दे रहा था। हम हिसार वासियों के लिए यह 2022 का दशहरा पर्व वास्तव में यादगार बन गया है, जो वर्षों तक हमारे मन को आह्लादित करता रहेगा।

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)