दे दो थोड़ा ज्ञान
“दे दो थोड़ा ज्ञान”
Sung by- Bindu Jain, Delhi.
धुन- एक तेरा साथ, हमको दो जहां से प्यारा है
दे दो थोड़ा ज्ञान गुरुवर, तेरा क्या घट जाएगा,
ये बालक भी तर जाएगा। दे दो थोड़ा ज्ञान....
दे दिया तुमने उसको सहारा, जो द्वारे पर आया।
भर दिया दामन उसका खुशी से, जो अर्जी है लाया।
मुझको देने से-2
खज़ाना कम नहीं हो जाएगा, ये बालक भी ........।
दे दो थोड़ा ज्ञान....
नैया मेरी तेरे हवाले, गुरुवर इसको पार करो।
दे दिया तुमने, मुझको सहारा तो इतना विश्वास करो।
ये तेरा दरबार-2
जय जयकारों से गुँजाएगा, ये बालक भी ...........।
दे दो थोड़ा ज्ञान....
भक्तों के सहारे गुरुवर हमारे, हर दिल में रहते हैं।
चरणों में आए, झोली को भर जाए, बड़े उपकारी हैं।
भक्तों को शरण देते-2
जो शरण में आएगा, ये बालक भी ...........।
दे दो थोड़ा ज्ञान गुरुवर, तेरा क्या घट जाएगा,
ये बालक भी तर जाएगा।
सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment