कुछ ऐसे इंसां होते हैं
कुछ ऐसे इंसां होते हैं
कुछ ऐसे इंसां होते हैं,
जो मर के अमर हो जाते हैं।
जो मर के अमर हो जाते हैं,
वो महावीर कहलाते हैं।।
जब जग में हिंसा छाई थी,
पशुओं पर भी बन आई थी।
हर ओर था हाहाकार मचा,
मानवता भी शरमाई थी।।
ऐसे में ले अवतार प्रभु,
दुनिया का कष्ट मिटाते हैं.........
राजा के घर में जन्म लिया,
पर राजपाट सब छोड़ दिया।
सत् और अहिंसा की ख़ातिर,
तप जंगल में जाकर के किया।।
त्रिशला के दुलारे महावीर,
मानव से देव बन जाते हैं...........
ए वीर प्रभु तुम आ जाओ,
महावीर प्रभु तुम आ जाओ।
भक्तों का कष्ट मिटा जाओ,
दुःखियों का दुःख मिटा जाओ।
हमने तो सुना आ जाते हैं।,
जब दिल से भक्त बुलाते हैं......
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा - सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment