जिस भजन में

जिस भजन में 

जिस भजन में प्रभु का नाम न हो। उस भजन को गाना न चाहिए ॥

जिस सभा में अपना मान न हो। उस सभा में जाना न चाहिए ॥ जिस भजन............

चाहे बेटा कितना लाडला हो। उसे सिर पर बिठाना न चाहिए ॥ 

चाहे बेटी कितनी लाडली हो। घर-घर में घुमाना न चाहिए ॥ जिस भजन...

जिस पिता ने हमको पाला है। उसे कभी भुलाना न चाहिए ॥ 

जिस माँ ने हमको जन्म दिया, उसे कभी सताना न चाहिए ॥ जिस भजन .......

चाहे मित्र कितना बैरी हो। उसे कभी हराना नहीं चाहिए ॥ 

चाहे बीबी कितनी सुन्दर हो। हर राज बताना न चाहिए ॥ जिस भजन ..

चाहे कितनी अमीरी आ जाए। प्रभु नाम भुलाना न चाहिए ॥ 

चाहे कितनी गरीबी आ जाए। पर खेद बढ़ाना न चाहिए ॥ जिस भजन ........

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा - सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)