नहीं चाहिए दिल
"नहीं चाहिए दिल"
नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का,
सदा न रहा है, सदा न रहेगा, ये ज़माना किसी का। नहीं चाहिए दिल ..............
आएगा बुलावा तो जाना पड़ेगा, सर तुमको आखिर झुकाना पड़ेगा,
वहाँ न चला है, वहाँ न चलेगा, ये बहाना किसी का, नहीं चाहिए दिल ..............
पहले तो तुम अपने आप को संभालो, हक नहीं तुमको बुराई औरों में निकालो,
बुरा है बुरा जग में, बताना पड़ेगा, नहीं चाहिए दिल ..............
दुनिया का गुलशन सजा ही रहेगा, ये तो जहाँ में लगा ही रहेगा,
आना किसी का जग में, जाना किसी का, नहीं चाहिए दिल ..............
शौहरत तुम्हारी रह जाएगी ये, दौलत यहाँ पर रह जाएगी ये
नहीं साथ जाता ये, खज़ाना किसी का, नहीं चाहिए दिल ..............
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा - सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment