प्रभु के बिना

भजन

प्रभु के बिना मन भटकेऽऽ, महावीरा... 

प्रभु जी तुमने मस्तक दिया अनमोल - 2

धोक देऊँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ... 

प्रभु जी तुमने नैन दिए अनमोल - 2

शास्त्र पढ़ूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

दरश करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ... 

प्रभु जी तुमने कान दिए अनमोल - 2

वचन सुनूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

भजन सुनूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

प्रभु जी तुमने मुख दिया अनमोल - 2

भजन गाऊँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

कीर्तन करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

प्रभु जी तुमने हाथ दिए अनमोल - 2

दान करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

पूजन करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

़ प्रभु जी तुमने पैर दिए अनमोल - 2 

तीरथ जाऊँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

निरत करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

मैं मंदिर जाऊँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ...

प्रभु जी तुमने हृदय दिया अनमोल - 2

मैं सिमरन करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ... 

ध्यान करूँ रज रज केऽऽ, महावीरा। प्रभु के बिना ... 

प्रभु के बिना मन भटकेऽऽ, महावीरा।

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।। 

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)