जब कोई नहीं आता
जब कोई नहीं आता
जब कोई नहीं आता, मेरे गुरुवर आते हैं ।
मेरे दुःख के दिनों में वो, बड़े काम आते हैं ॥ टेक ॥
वो इतने बड़े होकर, दीनों से प्यार करें ।
अपने भक्तों को ये, पल में स्वीकार करें ।
ये बिन बोले सबको, पहचान लेते हैं ।
जब कोई नहीं आता, ............ ।
मेरी नैय्या चलती है, पतवार नहीं चलती,
किसी और की अब तो, दरकार नहीं होती।
वे डरते नहीं रस्ते, सुनसान आते हैं ।
जब कोई नहीं आता,.......... ।
कोई याद करे उनको, दुःख हल्का हो जाए -२
कोई भक्ति करे उनकी, उन जैसा बन जाए ।
वे भक्तों का कहना, झट मान जाते हैं ।
जब कोई नहीं आता, ......... ।
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा - सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment