सामान्य प्रश्न

सामान्य प्रश्न

प्रश्न 1. मंदिर किसे कहते हैं?

उत्तर - जो पहुँचाए मन को स्वयं के अन्दर, उसे कहते हैं मन्दिर। जहाँ पहुँचते ही मन हो जाए स्थिर, उसे कहते हैं मन्दिर।

प्रश्न 2. कवलाहार कितने प्रकार का होता है?

उत्तर - कवलाहार 4 प्रकार का होता है - लेह, पेय, खाद्य, स्वाद्य।

प्रश्न 3. मनुष्य व तिर्यंच कौन-सा आहार करते हैं?

उत्तर - मनुष्य व तिर्यंच कवलाहार करते हैं।

प्रश्न 4. केवली भगवान कौन-सा आहार करते हैं?

उत्तर - केवली भगवान नोकर्म आहार करते हैं।

प्रश्न 5. पेड़ कौन-सा आहार करते हैं?

उत्तर - पेड़ लेपाहार करते हैं।

प्रश्न 6. देव कौन-सा आहार करते हैं?

उत्तर - देव मनसा आहार करते हैं।

प्रश्न 7. संज्ञा कितनी होती है?

उत्तर - संज्ञा 4 होती है - आहार, भय, मैथुन, परिग्रह।

प्रश्न 8. आहार कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर - आहार 6 प्रकार के होते हैं - कवलाहार, नोकर्म आहार, कर्मज आहार, मनसा आहार, ओजस आहार, लेपाहार।

प्रश्न 9. 2 इन्द्रिय से 5 इन्द्रिय तक के जीव क्या कहलाते हैं?

उत्तर - 2 इन्द्रिय से 5 इन्द्रिय तक के जीव त्रस जीव कहलाते हैं।

प्रश्न 10. पंचेन्द्रिय जीव कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर - पंचेन्द्रिय जीव 2 प्रकार के होते हैं - संज्ञी, असंज्ञी।

प्रश्न 11. संज्ञी जीव किसे कहते हैं?

उत्तर - मन सहित जीव को संज्ञी जीव कहते है।

प्रश्न 12. असंज्ञी जीव किसे कहते हैं?

उत्तर - मन रहित जीव को असंज्ञी जीव कहते हैं।

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)