जैन प्रश्नोत्तरी - भगवान महावीर का जीवन परिचय (भाग - 3)

जैन प्रश्नोत्तरी - भगवान महावीर का जीवन परिचय (भाग - 3)

प्रश्न 41. भगवान महावीर को केवलज्ञान कौन से वन में हुआ?

उत्तर - मनोहर वन में।

प्रश्न 42. भगवान महावीर को केवल ज्ञान कौन सी नदी के किनारे हुआ?

उत्तर - ऋजुकूला नदी के तट पर।

प्रश्न 43. वह वृक्ष कौन-सा था, जिसके नीचे भगवान महावीर को केवल ज्ञान हुआ?

उत्तर - साल वृक्ष।

प्रश्न 44. भगवान महावीर के केवल ज्ञान की तिथि कौन सी थी?

उत्तर - वैशाख शुक्ल दशमी।

प्रश्न 45. भगवान महावीर की दिव्य ध्वनि कितने दिन तक नहीं खिरी?

उत्तर - 66 दिन तक।

प्रश्न 46. भगवान महावीर की प्रथम दिव्य ध्वनि कहां खिरी?

उत्तर - विपुलाचल पर्वत पर।

प्रश्न 47. भगवान महावीर की प्रथम दिव्य ध्वनि कब खिरी?

उत्तर - सावन बदी एकम् को।

प्रश्न 48. सावन बदी एकम् को जैन लोग कौन सा पर्व मनाते हैं?

उत्तर - वीर शासन जयंती।

प्रश्न 49. भगवान महावीर के यक्ष और यक्षिणी का नाम बताओ।

उत्तर - मातंग और सिद्धायिनी।

प्रश्न 50. भगवान महावीर केवली अवस्था में कितने दिन रहे?

उत्तर - 30 वर्ष।

प्रश्न 51. दीक्षा लेते ही भगवान महावीर को कौन सा ज्ञान हो गया?

उत्तर - मनः पर्यय ज्ञान।

प्रश्न 52. भगवान महावीर का विवाह किसके साथ हुआ?

उत्तर - वे बाल ब्रह्मचारी थे।

प्रश्न 53. भगवान महावीर के जीव ने सम्यक्त्व किस भव में ग्रहण किया?

उत्तर - सिंह की पर्याय में।

प्रश्न 54. समवशरण के विसर्जन के बाद भगवान महावीर कितने काल तक संसार में रहे?

उत्तर - दो दिन तक।

प्रश्न 55. भगवान महावीर का दिव्य संदेश क्या था?

उत्तर - जियो और जीने दो।

प्रश्न 56. राजा श्रेणिक ने प्रभु के समवशरण में आत्मा के विषय में कितने प्रश्न पूछे?

उत्तर - 60 हज़ार।

प्रश्न 57. भगवान महावीर के समवशरण में कितने गणधर थे?

उत्तर - 11 गणधर।

प्रश्न 58. भगवान महावीर के समवशरण में कितने केवली और श्रावक थे?

उत्तर - 700 केवली और एक लाख श्रावक।

प्रश्न 59. भगवान महावीर के समवशरण में कितनी श्राविकाएं और आर्यिकाएं थी?

उत्तर - 3 लाख श्राविकाएं और 36 हज़ार आर्यिकाएं।

प्रश्न 60. भगवान महावीर के समवशरण में कितने मुनि थे?

उत्तर - 14 हज़ार।

क्रमशः

।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद।

--

सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)