महावीर प्यारे
महावीर प्यारे
महर की नजर कर, महावीर प्यारे ।
दर्श अपना हमको दिखा वीर प्यारे ॥ टेक
सुनाया था जो ज्ञान, गौतम ऋषि को ।
वही ज्ञान हमको, सुना वीर प्यारे ॥ १
तिराया था अंजन से, पापी को तुमने ।
हमें भी तिराओ, महावीर प्यारे ॥ २
जो लड़ती परस्पर हैं, सन्तान तेरी ।
इन्हें “प्रेम” करना, सिखा वीर प्यारे ॥ ३
गफलत में सोये, सभी हिन्द वासी ।
इन्हें शीघ्र आकर, जगा वीर प्यारे ॥ ४
जैन कौम पीछे हटी जा रही है ।
इसे उन्नति पर, लगा वीर प्यारे ॥ ५
करें अर्ज “केवल” सुनो हे दयामय ।
हमें पास अपने बुला वीर प्यारे ॥ ६
। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद
Comments
Post a Comment