महावीर-सन्देश

महावीर-सन्देश



यही है महावीर सन्देश।

विपुलाचल पर दिया गया जो, प्रमुख धर्म उपदेश ॥ यही०

सब जीवों को तुम अपनाओ, हरो उनके दुःख क्लेश।

असद्भाव रक्खो न किसी से, हो अरि क्यों न विशेष ॥ १ यही०

बैरी का उद्धार श्रेष्ठ है, कीजे सुविधा विशेष।

बैर छुटे उपजे मति जिससे, वही यत्न यत्नेश ॥ २ यही०

घृणा पाप से हो पापी से, नहीं कभी लव लेश।

मूल सुझाकर प्रेम मार्ग से, करो उसे पुण्येश ॥ ३ यही०

तज एकान्त-कदाग्रह दुर्गुण, बनो उदार विशेष।

रहे प्रसन्न चित्त करो तुम, मनन तत्व उपदेश ॥ ४ यही०

जीतो राग-द्वेष भय इन्द्रिय, मोह कषाय अशेष।

धरो धैर्य सम चित्त रहो यूँ, सुख दुःख में सविशेष ॥ ५ यही०

अहंकार ममकार तजो जो, अवनतिकार विशेष।

तप-संयम में रत हो त्यागो, तृष्णाभाव अशेष ॥ ६ यही०

‘वीर’ उपासक बनो सत्य के, तज मिथ्याभिनिवेश।

विपदाओं से मत घबराओ, धरो न कोपावेश ॥ ७ यही०

संज्ञानी संदृष्टि बनो औ, तजो भाव संक्लेश।

सदाचार पालो दृग होकर, रहे प्रमाद न लेश ॥ ८ यही०

सादा रहन सहन भोजन हो, सादा भूषा वेश ।

विश्व प्रेम जागृत कर उर में, करे कर्म निःशेष ॥ ९ यही०

हो सब का कल्याण भावना, ऐसी रहे हमेश।

दया लोक सेवा रत चित्त हो, और न कुछ आदेश ॥ १० यही०

इस पथ चलने से होगा, विकसित स्वात्म प्रदेश।

आत्म ‘ज्योति’ जगेगी ऐसे, जैसे उदित दिनेश ॥ ११ यही०

 

। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।

द्वारा -सरिता जैन

सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका

हिसार

🙏🙏🙏

विनम्र निवेदन

यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

बालक और राजा का धैर्य

सती कुसुम श्री (भाग - 11)

चौबोली रानी (भाग - 24)

सती नर्मदा सुंदरी की कहानी (भाग - 2)

हम अपने बारे में दूसरे व्यक्ति की नैगेटिव सोच को पोजिटिव सोच में कैसे बदल सकते हैं?

मुनि श्री 108 विशोक सागर जी महाराज के 18 अक्टूबर, 2022 के प्रवचन का सारांश

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर व उनके चिह्न

बारह भावना (1 - अथिर भावना)

रानी पद्मावती की कहानी (भाग - 4)

चौबोली रानी (भाग - 28)