जीवन की रुलाती घड़ियों में
जीवन की रुलाती घड़ियों में
(तर्ज - बाबुल की...)
जीवन की रुलाती घड़ियों में, मिलता है तुम्हारा प्यार मुझे ।
कुछ चाह न बाकी रहती है, प्रभु आकर के दरबार मुझे।।
मेरे दिल के गगन पर आके कभी, जब गम की घटा छा जाती है ।
इक पल में कहीं से याद तेरी, तब बन के हवा आ जाती है ।
तुझे रक्षक सबका कहने में, फिर क्यों हो भला इंकार मुझे ।
कुछ........
प्रभु दर पे तेरे आने वाला, झोली अपनी भर लेता है
तेरे दर से प्रभु मैं क्या मांगू, बिन मांगे तू सब देता है ।
जो तेरी इच्छा है दाता, हर दम है वही स्वीकार मुझे ।
कुछ........
जब तक मैं 'पथिक' दुनिया में रहूं, बस एक यही मेरा काम रहे,
मेरे दिल में तुम्हारी याद रहे, होठों पे तुम्हारा नाम रहे ।
रहे प्यार आपके चरणों में, चाहे जन्म मिले सौ बार मुझे ।
कुछ........
।। ओऽम् श्री महावीराय नमः ।।
द्वारा -सरिता जैन
सेवानिवृत्त हिन्दी प्राध्यापिका
हिसार
🙏🙏🙏
विनम्र निवेदन
यदि आपको यह लेख प्रेरणादायक और प्रसन्नता देने वाला लगा हो तो कृपया comment के द्वारा अपने विचारों से अवगत करवाएं और दूसरे लोग भी प्रेरणा ले सकें इसलिए अधिक-से-अधिक share करें।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment